स्वर श्रुति की संगीत संध्या “मेलोडिज़ ऑफ महेंद्र कपूर”
Khabar Nation / खबर नेशन
इंदौर । इंदौर शहर को गुनगुनाने का बहाना चाहिए। गायक महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि के मोके पर, संस्था स्वर श्रुति ( द मेलोडियस वॉइस ) के संयुक्त तत्वावधान में “ मेलोडिज़ ऑफ महेंद्र कपूर “ का आयोजन आज शुक्रवार 27 सितंबर को शाम 6.45 बजे जाल सभागृह, साउथ तुकोगंज, इंदौर मे होने जा रहा है। महफ़िल में गलूकार संदीप कनोजिया, असद खोखर, देवेंद्र पंडित एवं अनुश्री की आवाज़ में खूबसूरत नग़मे सुनने को मिलेंगे। ख़ास पेशकश सुषमा मण्डलोई एवं शाहिद खोखर की रहेगी। कार्यक्रम के आयोजक किशोर कुमार रेघे और संदीप कनोजिया ने बताया कि ये एक ऐसा आयोजन है जिसमे महेंद्र कपूर के हर रंग के गीतों का शामिल किया गया है। संगीत अभिजीत गौड़ का है। संचालन अलका सैनी करेंगी। कार्यक्रम में सभी संगीत श्रोताओं के लिए खुला है।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!