भाजपा महिला मोर्चा ने मकर संक्राति पर्व पर गिल्ली-डंडा खेला, पतंगबाजी की व तिल गुड वितरण किया


इन्दौर /भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पदमा भोजे, महामंत्री श्रीमती ज्योति पंडित, श्रीमती श्रद्धा दुबे ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज मकर सक्रांति का पर्व परम्परानुसार ‘‘जत्रा महोत्सव कार्यक्रम’’ नटराज नगर ग्राउण्ड(वैशाली नगर के सामने) चाणक्यपूरी चौराहे पर मनाया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, पूर्व महापौर डॉ. उमाश्िश शर्मा, कमल बाघेला, बालकृष्ण अरोरा, बलराम वर्मा, निरंजनसिंह चौहान, अंजू माखीजा, मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे, ज्योति पंडित, वीणा शर्मा, शैलजा मिश्रा, शांता भामावत, जयश्री जातेगांवकर, संगीता सातालकर, बीना मानधन्या, मालती डागोर, वीणा वर्मा, सरिता मंगवानी, सरोज तंवर, इन्दू श्रीवास्तव, चंदा खत्री, कंचन गिदवानी, अनिता व्यास  सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गिल्ली डंडा खेला, मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई, पतंगबाजी कर मकर संक्रांति पर्व मनाया।
महिला मोर्चा की बहने अपने - अपने घर से तिल्ली के लडडू, गजक, आदि लेकर आयी थी जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं व आमजनो को खिलाकर मॅुह मीठा कराया कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को तिल-गुड़ खिलाकर मकर संक्राति पर्व की बधाई दी।  

Share:


Related Articles


Leave a Comment