शहर में 15 स्थानों पर गणेश विसर्जन के लिए व्यवस्था


प्रशासन ने विसर्जित की गणेश प्रतिमाएं 
खबर नेशन / Khabar Nation
विदिशा। मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के मौके पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कोरोना और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और नगरपालिका ने शहर के 15 प्रमुख स्थानों पर वाहनों की व्यवस्था की थी। जहां लोगों ने अपने घरों विराजमान की गईं गणेश प्रतिमाओं को नगर पालिका के कर्मचारियों को सौंपा। बाद में नगर पालिका और जिला प्रशासन ने जानकी कुंड में मूर्तियों का विसर्जन किया। 
कोरोना के चलते केन्द्र गृह मंत्रालय ने गाइड लाइन जारी की थी। जिसमें गणेश उत्सव के दौरान मूर्तियों की स्थापना पांडालों में न करने की बात कही गई थी। साथ ही विसर्जन के लिए भी आम लोगों को नदी या तालाब तक जाने की मनाही थी। डोल ग्यारस पर भी प्रशासन ने नदी और विसर्जन स्थल के पहले ही स्थान तय कर दिए थे, जहां लोग अपनी प्रतिमाएं ले जाकर रख रहे थे। जहां बाद में प्रशासन ने प्रतिमाओं को विसर्जित किया। अनंत चतुर्दशी पर नगर पालिका की ओर से अलग-अलग स्थानों और चौक चौराहों पर ट्रेक्टर-ट्राली और अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई। जहां लोगों ने अपनी गणेश प्रतिमाओं को उपलब्ध कराया। बाद में प्रशासन की निगरानी में जानकी कुंड में इन प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment