मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की श्री महाकाल लोक परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

खबर नेशन / Khabar Nation     
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि श्री महाकाल लोक परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम में अधिक से अधिक जन-भागीदारी सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे संतगण का सम्मान और उनकी गरिमा का ध्यान रखना राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी परंपराओं का ध्यान रखते हुए उनके आगमन तथा बैठक आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोकार्पण कार्यक्रम में सभी समाजों के प्रमुखों तथा सरपंचों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान 11 अक्टूबर को उज्जैन में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी बैठक को संबोधित कर रहे थे। निवास कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उज्जैन संभागायुक्त तथा जिला कलेक्टर वर्चुअली सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उज्जैन वासी तथा अन्य स्थानों से उज्जैन पधार रहे लोग आनंद के साथ सुविधाजनक तरीके से कार्यक्रम देख सकें, इसके लिये पर्याप्त स्क्रीन्स की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोकार्पण अवसर पर की जा रही आवागमन व्यवस्था, बैठक व्यवस्था तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों आदि की जानकारी ली।
 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999 

 
 
 
Share:


Related Articles


Leave a Comment