मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री प्यारेलाल खंडेलवाल की स्मृति में पौध-रोपण किया
खबर नेशन / Khabar Nation
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व. श्री प्यारेलाल खंडेलवाल की पुण्य-तिथि पर उनकी स्मृति में स्मार्ट सिटी उद्यान में पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ खंडेलवाल परिवार के सदस्यों ने नीम, टिकोमा और कदंब के पौधे लगाए। पूर्व विधायक रमेश शर्मा गुट्टू भैया, पूर्व महापौर आलोक शर्मा तथा नन्हीं सी उड़ान सोशल वेलफेयर सोसायटी के सदस्य भी पौध-रोपण में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ स्व. श्री खंडेलवाल के पुत्र प्रकाश खंडेलवाल, अजीत खंडेलवाल सहित परिवार के सदस्य आदित्य खंडेलवाल, श्रीमती शशि खंडेलवाल और सुश्री माधुरी खंडेलवाल ने पौधे लगाए। सोसाइटी के सर्वश्री राहुल नागर, नरेंद्र उपला वाडिया, सोहन वर्मा और कुलदीप सिंह भी शामिल हुए। वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र पैगवार सहित आशीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल और गोपाल पैगवार ने भी पौधे लगाये।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999