मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस पर पर्वतारोहियों के साथ पौधे-रोपण किया

खबर नेशन / Khabar Nation

कदंब, बरगद और सारिका इंडिका के पौधे रोपे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस पर विक्रम अवार्ड विजेता भगवान सिंह कुशवाह तथा अन्य पर्वतारोहियों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में कदंब, बरगद और सारिका इंडिका के पौधे लगाए। पर्वतारोहियों में सुश्री भावना डहेरिया, अंजना यादव, सर्वश्री भगवान सिंह, अंकित सेन, अंकित कुमार, आदित्य नारंग, सौरभ कुशवाह, रितेश, अमित कुशवाह, नीरज डहेरिया और अमित विश्वकर्मा ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ बालिका संध्या चौहान ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। बालिका के पिता बृजेन्द्र सिंह चौहान तथा बहन कुमारी सानिध्या भी साथ थी।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment