मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वरिष्ठ जन-कल्याण समिति के सदस्यों के साथ किया पौध-रोपण

खबर नेशन / Khabar Nation 
स्मार्ट सिटी में लगाए बरगद, नीम और गुलमोहर के पौधे
भोपाल :
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में वरिष्ठ जन- कल्याण समिति के सदस्यों के साथ पौध-रोपण किया। समिति के वंदना त्रिवेदी, हरीश त्रिवेदी, श्वेता त्रिवेदी, विनोद शर्मा, कार्तिकेय शर्मा और सविता शर्मा ने बरगद, नीम और गुलमोहर के पौधे लगाए। वंदना त्रिवेदी और विजेंद्र सिंह ने अपने जन्म-दिवस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौधा लगाया। पौध-रोपण में नितिन चौहान और राजेश सिंह भी सम्मिलित हुए।
समिति, बुजुर्गों की सेवा, वृक्षा-रोपण और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का भी संचालन करती है। साथ ही नियमित योग कक्षाओं के संचालन के साथ समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। समिति की वंदना त्रिवेदी सेवानिवृत शिक्षिका हैं। वे जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा में सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराती है।
पौधों का महत्व
बरगद का धार्मिक औषधीय महत्व है। आयुर्वेद के अनुसार बरगद की पत्तियों, छाल आदि से कई बीमारियों का इलाज संभव है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना गया है। गुलमोहर की सुव्यवस्थित पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है।

 

लिखें और कमाएं 
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment