मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कचनार, नीम और सप्तपर्णी के पौधे लगाए

खबर नेशन / Khabar Nation 
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान में कामताशील जन युवा कल्याण समिति, भोपाल के सदस्यों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को विवेक तिवारी ने साहित्य भेंट किया। समिति के सदस्य राजन त्रिपाठी, संदीप तोमर, मयंक जोशी, सुनील चौहान, वंदना तिवारी और डॉ. जीवन भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।
पौधों का महत्व
आज लगाया गया कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। प्रकृति ने कई पेड़-पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है, इन्हीं में से कचनार एक है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है।

 

लिखें और कमाएं 
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment