मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिथोदिया, अशोक और गुलमोहर के पौधे रोपे
खबर नेशन / Khabar Nation
मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पर्यावरण बचाओ-जीवन बढ़ाओ अभियान चलाने वाले शिक्षक शंकर निराला ने किया पौध-रोपण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में पिथोदिया, अशोक और गुलमोहर के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सिवनी में "पर्यावरण बचाओ-जीवन बढ़ाओ" अभियान चलाने वाले शिक्षक शंकर निराला तथा उनके साथियों ने पौध-रोपण किया। सिवनी से आई सुश्री नंदिनी उईके, सुमन, गीतेश्वरी, ऋचा और सीमा ने भी पौधे लगाए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ डॉ. सौरभ जैन ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। अक्षत जैन और विनय शर्मा साथ थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ विक्रांत सिंह ने अपने पुत्र पृथ्वीराज सिंह के प्रथम जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बालक पृथ्वीराज को दुलार करते हुए परिवार को जन्म-दिवस की शुभकामनाएँ दी। पौध-रोपण में सचिन साहनी, सुश्री पूजा साहनी एवं जितेन्द्र वर्मा साथ थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999