मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिरनी, करंज और हरसिंगार के पौधे लगाए

खबर नेशन / Khabar Nation 

भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान के सदस्यों ने भी किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में खिरनी, करंज और हरसिंगार के पौधे लगाए। कम्पनी सेक्रेटरी का कोर्स कराने वाली संस्था भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान (आई.सी.एस.आई.) के अध्यक्ष सी.एस. विवेक नायक सहित सी.एस. सर्वश्री योगेश खाकरे, पी.के. राय, अमित जैन, अवधेश पाराशर, प्रणय पटेल, प्रवेश धवन, अरविंद तिवारी तथा मनीष पाटीदार पौध-रोपण में शामिल हुए।

भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान द्वारा वन महोत्सव, रक्तदान शिविर, कॅरियर जागरूकता और स्वच्छता संबंधी अभियान संचालित किए जाते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ आकाशवाणी भोपाल के समाचार संपादक संजीव शर्मा ने भी अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौध-रोपण किया।

 

लिखें और कमाएं                                                                           
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment