मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रतिदिन पौध-रोपण के 21 माह पूर्ण
खबर नेशन / Khabar Nation
19 फरवरी 2020 को लिया था प्रतिदिन पौध-रोपण का संकल्प
आज स्मार्ट सिटी पार्क में लगाए पीपल, करंज, टिकोमा के पौधे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रतिदिन पौधा लगाते हुए आज 21 माह पूर्ण हो गये हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 19 फरवरी 2020 को अमरकंटक में नर्मदा जयंती पर प्रतिदिन पौधा लगाने का संकल्प लिया था। आज 21 माह पूर्ण संकल्प की निरंतरता में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, करंज और टिकोमा के पौधे लगाए। प्रसिद्ध अभिनेता तथा राजनेता राजा बुन्देला भी पौध-रोपण में साथ थे। आरंभश्री ऑर्गेनाइजेशन भोपाल के प्रतिनिधि तथा विदिशा के शिवराज सिंह यादव, अभिषेक शाक्य, दीपक तिवारी और आकाश मालवीय ने भी पौध-रोपण किया।
ऑर्गेनाइजेशन, पर्यावरण-संरक्षण के साथ घायल और रोगग्रस्त मवेशियों के उपचार का कार्य करता है। साथ ही बंधुआ मजदूरों की पहचान के सर्वेक्षण और जरूरतमंद वृद्धजन को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने जैसी गतिविधियों में भी सक्रिय है। ऑर्गेनाइजेशन के देवेन्द्र योगी, सुश्री लवीना योगी, सुश्री बबली चंदेल, यशवंत योगी, अफहाज खान और सतीश शाक्य ने भी पौधे लगाये।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999