मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कदंब, नीला गुलमोहर और जंगल जलेबी के पौधे लगाये
खबर नेशन / Khabar Nation
मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण के लिए व्हीलचेयर पर आए 86 वर्षीय निरंजन पाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में कदंब, नीला गुलमोहर और जंगल जलेबी के पौधे लगाए। भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा साथ थे। व्हीलचेयर पर आए 86 वर्षीय निरंजन पाल ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निरंजन पाल को जन्म-दिवस की शुभकामनाएँ दी और उनके स्वस्थ जीवन और शतायु होने की कामना की।
पौध-रोपण में निरंजन पाल के पुत्र देवाशीष पाल, पुत्र वधू डॉ. श्रीमती मल्लिका पाल, पौत्र अरिंदम पाल सहित अर्णव दुबे और कनिष्क सिंह पुष्प शामिल हुए।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999