मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोक गीत के गूँज के बीच लगाए पौधे

खबर नेशन / Khabar Nation 

पेसा एक्ट लागू करने पर जनजाति मंत्रणा परिषद के सदस्यों ने किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजाति मंत्रणा परिषद के प्रतिनिधि-मंडल के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में बरगद, कदंब और सामिया केसिया के पौधे लगाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान का परिषद सदस्यों ने पेसा एक्ट लागू करने पर आभार व्यक्त करते हुए पौध-रोपण किया। प्रतिनिधि-मंडल द्वारा "ओ देश म्हारों रे घणों रूपालो रे-ओम्कार म्हारो बाबजी नर्मदा माई री" लोक गीत गाते हुए पौध रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान डॉ. रूप नारायण मंडावी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधि मंडल से ने पेसा एक्ट के प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आहवान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र परमार ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सर्वश्री हर्ष परमार, राम परमार, रणजीत मीना, विशाल मीना तथा विजय पटेल साथ थे।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment