मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाए आम, आँवला और खिरनी के पौधे

खबर नेशन / Khabar Nation  

तीन वर्षीय बालिका कु. एश्वर्या पाण्डेय ने किया गायंत्री मंत्र का जाप

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में गायत्री मंत्र के साथ आम, आँवला और खिरनी के पौधे लगाए। तीन वर्षीय बालिका कु. एश्वर्या पाण्डेय ने पौध-रोपण से पहले गायत्री मंत्र का जाप किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ कु. एश्वर्या अपनी माता श्रीमती मोहिनी पाण्डेय के जन्म-दिवस पर पौध-रोपण के लिए आई थी। श्रीमती पाण्डेय के पति पवन पाण्डेय भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ कुशवाह समाज विदिशा के धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सर्वश्री जयंत मुले, अभिषेक धाकड़, मनीष जैन भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए। भोपाल के करोंद क्षेत्र में सक्रिय मंदाकिनी सांस्कृतिक एवं समाज-कल्याण सेवा समिति की श्रीमती मौलिसा शर्मा, कु. दीक्षा मुद्गल, प्रतीक शर्मा और अंकित तिवारी ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समिति की स्मारिका "वीर गाथा" का विमोचन भी किया।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment