बूथ स्तर पर मनायी गयी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

 

28 विधानसभा क्षेत्रों में महा जनसंपर्क अभियान प्रारंभ

खबर नेशन Khabar Nation

 

                भोपाल। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को प्रदेश के सभी संगठनात्मक मंडलों में बूथ स्तर पर पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। जिला केंद्रों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदेश भर में होने वाले कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपचुनाव वाले 28 विधानसभा क्षेत्रों में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितम्बर से तीन दिवसीय महा जनसंपर्क अभियान प्रारम्भ हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के निवास पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराया और घर के मुख्य द्वार पर स्टीकर लगाए गए। पार्टी कार्यकर्ताआें ने महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक वितरित किया।

                ग्वालियर में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर दीनदयाल नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुहास भगत, सांसद श्री विवेक शेजवलकर, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व मंत्री श्रीमती मायासिंह, श्री ध्यानेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने माल्यार्पण किया। ग्वालियर के प्रत्येक बूथ पर उपाध्याय जी की जयंती पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। माल्यार्पण कार्यक्रम के पश्चात पार्टी नेताओं द्वारा महाजनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया।

                भोपाल में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीनदयाल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सासंद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश सरकार के गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष सुमीत पचौरी ने लालघाटी स्थित पं. दीनदयाल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पंडित दीनदयाल जी का पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हम पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का स्मरण करते हैं जो राष्ट्रवाद की एक विचारधारा थे। उनसे हम प्रेरणा लेकर देश की उन्नति और प्रगति के लिए अपने आपको समर्पित करते हैं। हमारे भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत के रूप में उन्होंने मार्गदर्शन दिया था, आज उसी मार्गदर्शन पर एक साथ मिलकर एक भावना के साथ संकलित होकर आगे चलने के लिए तैयार हैं।

                 जबलपुर के सभी मतदान केन्द्रों में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र बरुआ, वरिष्ठ नेता डॉ विनोद मिश्रा, नगर महामंत्री श्री संदीप जैन, मंडल अध्यक्ष श्री अतुल दानी, श्री समर्थ तिवारी, श्री बेड़ी पटेल, श्री शंकरलाल कोष्टा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

                इंदौर में दीनदयालजी उपाध्याय की जयंती पर भंवरकुआ, दीनदयाल उपाध्याय उपवन स्थित प्रतिमा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा, कैबिनेट मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश प्रवक्ता श्री उमेश शर्मा, श्री रमेश मेंदोला, श्री महेंद्र हार्डिया, श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री मधु वर्मा, श्री कमल बाघेला, श्री जयदीप जैन, श्री जयंत भिसे, श्री प्रेमनारायण पटेल उपस्थिति थे। इंदौर के सभी मतदान केन्द्रों पर कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

                रीवा में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सभी मतदान केंद्रों में उत्साह के साथ मनाई गई। रीवा के हास्पिटल चौराहा पर पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के अवसर पर पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला, जिला अध्यक्ष श्री अजय सिंह, वरिष्ठ नेता श्री केशव पांडे, श्री अर्जुन सिंह चौहान, श्री राम सिंह उपस्थित थे।

                उज्जैन में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नानाखेडा बस स्टैण्ड स्थित पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री विवेक जोशी, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री अनिल जैन कलुहेड़ा, श्री ओम जैन, श्री राजेन्द्र झालानी, श्री संजय अग्रवाल, श्री संतोष यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सागर, होशंगाबाद, शहडोल सहित प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा संगोष्ठी का आयोजन कर पं.दीनदयाल उपाध्याय ने जो रास्ता दिखाया था आज उसी रास्ते पर चलने के संकल्प लिया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment