महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी दर्शना सिंह दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व सांसद श्रीमती दर्शना सिंह 14 जुलाई को दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचेंगी।
सांसद श्रीमती दर्शना सिंह 14 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में दोपहर 12.30 बजे नर्मदापुरम और भोपाल संभाग की बैठक को संबोधित करेगी। इस अवसर पर नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग की जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगी। श्रीमती दर्शना सिंह 15 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश महामंत्री, मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया सहित महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगी। बैठक में महिला मोर्चा का प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा होगी।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment