राजस्व मंत्री गुप्ता ने किया नया बसेरा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण
भोपाल। राजस्व,विज्ञान एवं प्रद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता और भोपाल विकास प्राधिकरण के अघ्यक्ष ओम यादव ने नया बसेरा में शिव सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। गुप्ता ने कहा कि रहवासियों को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए घर के पास ही स्थान उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन की देख-रेख के लिए एक कमेटी बनाई जाए।
गुप्ता ने कहा कि बेटी अब बोझ नहीं लगती हैं, क्योंकि जन्म लेते ही लाड़ली लखपती हो जाती हैं। बेटी जब कक्षा 6 में पहुँचती हैं तो 2 हजार, कक्षा 9 में 4 हजार और कक्षा 11 में 6 हजार रूपये पढ़ाई के लिए मिलते हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड की परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में आगे की पढ़ाई की पूरी फीस सरकार देती हैं। वर्ष 2022 तक सभी आवासहीनों को आवास उपलब्ध करवाने की योजना हैं। उन्होंने शासन की अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
ओम यादव ने कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में करवाया गया हैं। उन्होंने कहा कि यह भवन रहवासियों को सौंप दिया गया हैं। अत: इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अब उन्ही की हैं।
संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण
राजस्व मंत्री गुप्ता ने संत रविदास जयंती पर नया बसेरा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गुप्ता संत रविदास जयंती पर निकाली गयी कलश यात्रा में भी शामिल हुए। इस दौरान माटी कला बोर्ड के अघ्यक्ष रामदयाल प्रजापति एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)