नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा रेरा अध्यक्ष डिसा से सौजन्य भेंट
खबर ऩेशन / Khabar Nation
भोपाल- नोबल पुरस्कार विजेता तथा संस्थापक चिलड्रेन्स फाउंडेशन तथा बचपन बचाव आंदोलन एवं भारतीय बाल अधिकार और बाल शिक्षा कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी ने आज अपने भोपाल प्रवास के दौरान रेरा भवन पहुँचकर अध्यक्ष ॲन्टोनी डिसा से सौजन्य भेंट की। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नि श्रीमती सुमेधा कैलाश भी मौजूद थी। श्री सत्यार्थी ने रेरा भवन का अवलोकन किया तथा श्री डिसा से विभागीय गतिविधियों की जानकारी भी ली। सौजन्य भेंट के दौरान प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग अनुपम राजन, रेरा सदस्य (न्यायिक) श्री दिनेश कुमार नायक, सदस्य (तकनीकी) अनिरूद्ध डी. कपाले, सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थें।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!