नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची को आधार से जोड़ने की कांगे्रस ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से की मांग

खबर नेशन /Khabar Nation

भोपाल ।  प्रदेश कांग्रेस ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ने की मांग की है। प्रदेश कांगे्रस के प्रवक्ता एवं प्रभारी चुनाव आयोग कार्य ने आज प्रदेश कांगे्रस की ओर से एक ज्ञापन सौंपते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त से मांग की है कि आगामी नगरीय निकाय के चुनाव का मतदान निष्पक्षता, ईमानदारी और सत्यता के साथ संपन्न हो सके, इसके लिए मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़कर मतदान की प्रक्रिया संपन्न करायी जाये। उन्होंने कहा कि जो मतदाता अपना मतदान करेगा उसकी सत्यता आधार कार्ड से हो सकेगी तथा फर्जी मतदान की संभावना नगण्य हो जाएगी।
धनोपिया ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि उत्तरप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के लिए मतदाता सूची को मतदाता के आधार कार्ड से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है, यदि मध्यप्रदेश में भी इस तरह का प्रयोग किया जाये तो निश्चित रूप से नगरीय निकाय चुनाव पूर्ण रूप से स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सकेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment