जन समस्याओं का निवारण बेहतर तरीके से कर सकेंगी प्रशासकीय समितियां: विष्णुदत्त शर्मा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा नगर निगम नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में प्रशासकों की जगह प्रशासकीय समितियों के गठन का स्वागत किया है। शर्मा ने आशा जताई कि ये समितियां जन समस्याओं का निराकरण बेहतर तरीके से करेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने नगर निगमों नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने पर प्रशासकों की नियुक्ति की थी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस निर्णय को बदल दिया है। भाजपा सरकार ने इन निकायों में महापौर तथा अध्यक्षों की अध्यक्षता में एक प्रशासनिक समिति का गठन कर रही है जो चुनाव होने तक या एक साल की अवधि तक मॉनीटरिंग और सरकारी योजनाओं के इम्प्लीमेंटेशन का काम देखेंगी। शर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रशासनिक अधिकारियों की बजाय एक बार फिर चुने हुए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी और भूमिका दी है, जो स्वागतयोग्य है। शर्मा ने आशा जताई है कि प्रशासनिक समिति के गठन से जनता और स्थानीय निकायों के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा तथा ये समितियां अधिक प्रभावी तरीके से विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं के निवारण के कामों को आगे बढ़ा सकेंगी।
-