आपरेशन थियेटर में नर्स के साथ किस करते पकड़ाए डॉक्टर को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया


खबर नेशन / Khabar Nation

भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में आपरेशन थियेटर में नर्स का चुंबन करते पकड़ाए डॉक्टर को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अधीक्षक बना दिया गया है । 
सीनियर डॉक्टर की ऑपरेशन थिएटर जैसे संवेदनशील स्थल पर अशोभनीय हरकत का वीडियो वायरल हुआ था । जिसके बाद बवाल मच गया ।
डॉक्टर जिला अस्पताल में सिविल सर्जन थे, जबकि महिला अस्पताल की नर्स है ।
 मामला सामने आने के बाद डॉक्टर को पद से हटा दिया गया। उज्जैन जिले के कलेक्टर शशांक मिश्रा ने हटाने का जो कारण बताया, था कि किस करने का जो मामला आया है, वह किसी अधिकारी के लिए उचित नहीं है। कलेक्टर शशांक मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता की देखते हुए मैंने जिला चिकित्सालय में पदस्थ सिविल सर्जन डॉ राजू निदारिया को पद से हटा दिया है। उन्होंने कहा, उनके स्थान पर डॉ. पीएन वर्मा को नियुक्त किया गया है। मिश्रा ने बताया, मैंने निदारिया को नोटिस जारी कर दिया है। 
जवाब मिलने के बाद शासन स्तर पर कार्रवाई करते हुए डॉ निदारिया को शाजापुर पदस्थ कर दिया गया था । 
मध्यप्रदेश शासन ने आज तबादला आदेश जारी करते हुए डॉ निदारिया को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय के पद पर उज्जैन पदस्थ कर दिया ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment