मुख्य सचिव ने की प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा

भोपाल। मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की जिलों में आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध करवाया गया है। इसके अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर आर्मी की भी मदद ली जा सकती है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। मुख्य सचिव ने सोशल मीडिया पर चल रही गतिविधियों के प्रति सजग रहने और सभी वर्गों से सतत संवाद रखने के निर्देश भी दिये।

वीडियो कांफ्रेंस में प्रभारी अपर मुख्य सचिव (गृह) इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला, अपर पुलिस महानिदेशक राजीव टंडन सहित सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment