बहूबाजार संकट मामलाः शुरु हुआ पीड़ितों को पांच लाख रु का मुआवजा देने का काम
खबर नेशन / Khabar Nation
कोलकाताः बहूबाजार के क्षतिग्रस्त प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपया मुआवजा देने की घोषणा पहले ही केएमआरसीएल द्वारा कर दी गयी थी. कहा गया था कि गृहहीन परिवारों को घर बनाने के साथ साथ पांच लाख रुपये भी दिये जायेंगे. उस मुताबिक शनिवार से चेक आवंटन का काम मेट्रो प्रबंधन ने शुरू कर दिया.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक १०० परिवारों की सूची तैयार की गयी है. पर स्थानीय प्रशासन से फिरहाल १५ परिवारों के विस्तृत तथ्यों की जानकारी मिली है. अतः पहले उन्हें ही चेक दिया जायेगा. इसके बाद एक एक कर प्रत्येक परिवारों को मुआवजा देने काम होगा. केएमआरसीएल की ओर से कहा गया है कि आगामी सोमवार के भीतर चेक आवंटन के प्रथम चरण का काम समाप्त कर लिया जायेगा. यह भी जानकारी दी गयी है कि इसबीच बहूबाजार की हालत स्थिर है. मिट्टी के धंसान पर काबू पाया गया है. पर जितने दिनों तक केएमआरसीएल निगम को लैंड स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट देता है, उतने दिनों तक निगम मकान तोड़ने की अनुमति नहीं देगा. यह स्पष्ट कहा गया है. इसके साथ ही जानकारी दी गयी है कि जितने परिवार व दुकानदारों को हटाया जायेगा, प्रत्येक को आपातकालीन खर्च के पांच लाख रुपया मेट्रो रेल प्रदान करेगी.चेक पाने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए निगम के पार्षद आईडेनटिफिकेशन सर्टिफिरेट देंगे इसकी घोषणा फिरहाद हकीम ने की. जिसके परिणाम स्वरूप बैंक के पासबुक केबिना पेयिंग स्लिप से निवासी रुपया निकाल पायेंगे.