विश्व महिला दिवस पर प्रदेश की समस्त महिलाओं को बधाई

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने 8 मार्च, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेष की समस्त महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाऐं दी है। 

शोभा ओझा ने कहा कि भारत में महिला शसक्तिकरण के कारण महिलाओं के सामाजिक संवैधानिक अधिकारों में बढ़ौत्री हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी महिलाओं के अधिकारों और महिला सषक्तिकरण को लेकर सर्वाधिक चिंतित रहते थे। महिला आरक्षण की इनकी दृढ़ इच्छा शक्ति ने ही आज पंचायती राज में महिलाओं को सम्मान और सहभागिता के साथ सम्बद्ध कर दिया है। कांग्रेस इस ऐतिहासिक दिवस पर आगे भी महिलाओं के सम्मान हेतु दृढ़संकल्पित रहेगी। 

ओझा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की मंशाओं के ठीक अनुरूप प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ भी महिलाओं की अस्मिता, सम्मान और सुरक्षा को लेकर अपनी पारर्दशी सरकार के माध्यम से न केवल सक्रिय हैं, बल्कि आने वाले दिनों में उसके आषातीत परिणाम भी उन्हें सौपने के लिए तत्पर रहेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment