श्री पशुपतिनाथ मंदिर गोविन्दपुरा में दो दिवसीय चिकित्सा शिविर में 365 लोगों ने लाभ लिया
विशाल भण्डारा के आयोजन में हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की
खबरनेशन/Khabarnation
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को गोविन्दपुरा स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित विशाल भण्डारे में 20 हजार से अधिक लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर भोपाल सांसद आलोक संजर सहित समाज के पूर्व अध्यक्ष डोलराज भण्डारी, डोलराज गैरे, जगन्नाथ पौडेल, विष्णु शर्मा, समाज के अध्यक्ष रामू शर्मा, लोकनाथ तिमिल्सेना, उपाध्यक्ष कमल थापा, जानुका भटराई, महामंत्री के.बी खडका, कार्यालय मंत्री विष्णु आर्याल, कोषाध्यक्ष भरत आर्याल, प्रबंधक नारायण न्यौपाने, हरी काफ्ले, संगठन मंत्री यादव अधिकारी, सुर्य नारायण पंथ सहित हजारौ भक्तजनों ने भगवान भोलनाथ की प्रसादी ग्रहण की।
चिकित्सा शिविर सम्पन्न
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गोविन्दपुरा स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर में दो दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 365 लोगों को जाच कर मुफ्त दवा दी गई। यह शिविर श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज स्वास्थ्य विभाग की और से लोकमणी घिमिरे ने आयोजन किया। गंभीर बीमारियों को लेकर आवश्यक चिकित्सा हेतु संबन्धित डाॅक्टरों से परामर्श करने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर सांसद आलोक संजर सहित समाज के पूर्व अध्यक्ष डोलराज भण्डारी, समाज के अध्यक्ष रामू शर्मा, उपाध्यक्ष कमल थापा, जानुका भटराई, महामंत्री के.बी खडका, कार्यालय मंत्री विष्णु आर्याल, कोषाध्यक्ष भरत आर्याल, प्रबंधक नारायण न्यौपाने, हरी काफ्ले, संगठन मंत्री यादव अधिकारी, सुर्य नारायण पंथ उपस्थित थे।