युवा देश के विकास की जरूरत: आरिफ मसूद

रानीपुरा में आरिफ मसूद का ज़ोरदार स्वागत

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर। युवा देश के विकास की ज़रूरत हैं और उनके आगे बढ़ने से ही देश आगे बढ़ेगा।उक्त प्रेरक विचार भोपाल के विधायक आरिफ मसूद ने रानीपुरा में ऑल इंडिया जमीयतुल क़ुरैश द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किये।आयोजक युवक कांग्रेस के महासचिव शाहबाज़ आलम ने बताया कि इस अवसर विधायक आरिफ मसूद को सम्मान से भी नवाज़ा गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाहबाज़ आलम,ख़ालिद कुरैशी,महमूद कुरैशी,रिज़वान खिलजी,शहज़ाद आलम,राशिद कुरैशी, बबलू अंसारी,इरशाद अंसारी आदि ने विधायक आरिफ मसूद का गर्मजोशी से इस्तक़बाल किया।विधायक आरिफ मसूद ने अपने संबोधन में कहा कि 

भारत आज विश्व के सबसे युवा देशो में गिना जाता है। देश के युवा देश और विदेश में अपना नाम रोशन कर रहे है।हर क्षेत्र में युवा प्रतिभाएं अपने हुनर का लोहा मनवा रही है। शिक्षा, स्वास्थ, तकनीकी, कला, मनोरंजन, खेल विज्ञान और खेती बाड़ी तक में देश के युवा ने खुद को साबित किया है।बदलते परिवेश में हर मोर्चे पर देश के युवा ने मिले हुए मौको को दोनों हाथो से भुनाया है देश में आज भी मुलभुत सुविधाओं की कमी से प्रतिभाएं संघर्ष रही है बावजूद इसके हर क्षेत्र में ऐसे ढेरो युवा उदाहरण है जिन्होंने अपनी ज़िद और लगन के आगे परिस्थितियों को झुकने पर मजबूर किया।उन्होंने कहा राहुल गांधी भी चाहते हैं युवा आगे बढ़ें। विधायक आरिफ मसूद ने शहर में विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत की।युवक कांग्रेस के महासचिव शाहबाज़ आलम के रानीपुरा स्थित निवास पर भी पहुँचे और कहा कि आज कांग्रेस को ऐसे युवाओ की ज़रूरत है जो हर स्थिति में पार्टी व अपनों के साथ डटे रहें।इस मौके पर क्षेत्र के बुजुर्गों और साथियो ने जोरदार इस्तक़बाल किया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment