जनआशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त को छिंदवाड़ा जिले में

खबरनेशन/Khabarnation  भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त को छिंदवाड़ा जिले में रहेगी।

                मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 16 अगस्त को 11 बजे अमरवाड़ा विधानसभा के बटकाखापा पहुँचकर पटेल ग्राउंट में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनआशीर्वाद यात्रा बटकाखापा से बांका, चैरासी, बामड़ी, सरेखाढाना, लोटिया, डोंगरा होते हुए 1 बजे छिंन्दी पहुँचेगी जहां मुख्यमंत्री रथासभा का संबोधित करेंगे। जनआशीर्वाद यात्रा छिन्दी से थानाखेड़ा, सिंधोली, जैतपुर, खडुआ, पाण्डुपिपरिया, बिजोरी होते हुए 2.20 बजे तामिया पहुँचकर रथसभा को संबोधित करेंगे। यात्रा तामिया से इटावा, करणपिपरिया, विलावर, जुन्नारदेव विशाला, चिखलमऊ होते हुए जुन्नारदेव नगर में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी चैक पर 3.40 बजे मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित कर जनआशीर्वाद लेंगे। जनआशीर्वाद यात्रा जुन्नारेदव नगर से जमकुण्डा, नजरपुर होते हुए पालाचैरई (गुढ़ी) में 4.50 बजे रथासभा के पश्चात् अम्बाड़ा होते हुए इकलेहरा में 5.30 रथसभा, भाजीपानी, भमोड़ी होते हुए बड़कुही पहुँचेगी, जहां मुख्यमंत्री 6.10 बजे रथसभा को संबोधित करेंगे। जनआशीर्वाद यात्रा बड़कुही से चांदामेटा होते हुए 6.45 बजे परासिया के बाजार चैक पहुँचेगी जहां मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित कर जनआशीर्वाद लेंगे।  आप रात्रि विश्राम छिंदवाड़ा सर्किट हाउस में करेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment