दिग्गी ने अपना सामान राघौगढ़ भेजा

खबरनेशन/Khabarnation  सीनीयर कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बी वन श्यामला हिल्स पर उन का दिये गये सरकारी बंगले को खाली करने का काम शुरू कर दिया है कल के दिन तीन गाडियों में उन के निजी सामान को उन के नगर राघौगढ़ पहुचा दिया गया। सिंह इस बंगले में 2003 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से रह रहे थे। दिगिवजय ने  अपने बंगले को रखने के लिये सरकार को एक आवेदन दिया था। सरकार ने उन के आवेदन पर विचार नहीं किया और ना ही उस की और से यह कहा गया कि उसे निरस्त कर दिया गया है। हाई कोर्ट के आदेष के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्रियां से सब सरकारी सुविधांए ले लेने की बात थी। प्रदेश सरकार ने भाजपा के तीन पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, उमा भारती और बाबूलाल गौर को तो उन के बंगले फिर से आवंटित कर दिये पर दिग्विजय के मामले में ऐसा नहीं हुआ। दिग्विजय ने मुख्य सचिव को पत्र लिख कर अपने आफिस के लिये एक बंगला मांगा था पर इस पर भी सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment