बरही नगर प्रवेश पर मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व स्वागत

खबरनेशन/Khabarnation
 कटनी जिले के नगर पंचायत बरही में जैसे ही जनआशीर्वाद यात्रा ने प्रवेश किया तो बैंडबाजों से उसका स्वागत किया गया। रथ सभा में मुख्यमंत्री ने इस अभूतपूर्व स्वागत के लिए लोगों का आभार जताया। इस दौरान लोेक कलाकार भी मुख्यमंत्री का आभार जताने पहुंचे थे।

    नगर पंचायत बरही से विजयराघवगढ़ के बीच एवं ग्राम सिहोरा के ग्रामीणजनों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। सिंगोड़ी में आयोजित रथसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि आप भारतीय जनता पार्टी को जिताने का संकल्प लेकर अबकी बार 200 पार का लक्ष्य पूर्ण करना है। जनआशीर्वाद यात्रा सिंघोड़ी से बंजारी होते हुए विजयराघवगढ़ पहुची। बंजारी में महिलाओं ने मुख्यमंत्री की आरती उताकर चैथी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए कामना की।

     इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया, विधायक मीना सिंह मंच पर मौजूद थी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment