आदिवासी अंचल के पटेल, ग्राम प्रमुख और तड़वी का भोपाल में सम्मान समारोह


खबरनेशन/Khabarnation
                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र पटेल ने बताया कि प्रदेश के आदिवासी बहुल 23 जिलों के अंतर्गत 89 जनपदीय अंचलों में रहने वाले आदिवासी पटेल, ग्राम प्रमुख और तड़वी का सम्मेलन अगस्त में भोपाल में आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चैहान सभी का सम्मान करेंगे तथा जनजाति समुदाय के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की बेहतरी के लिए सुझावों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि 1 से 7 अगस्त के बीच मोर्चा के पदाधिकारी और पार्टी के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि छात्र युवा पीढ़ी से संपर्क करेंगे। छात्रावासों में आदिवासी कल्याण और सरकार की छात्र नीति पर चर्चा की जायेगी।

                उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से 15 सितंबर तक जनजाति ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले गांवों और पलियों में मोर्चा का महासंपर्क अभियान आयोजित किया जायेगा। मोर्चा के कार्यकर्ता मतदान केन्द्र की परिधि में 50 नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ेगा। रात्रि में चौपाल लगेगी और मोर्चा पदाधिकारी रात्रि में ग्राम में ही विश्राम करेंगे। आदिवासी क्रांतिवीर शंकर शाह और रघुनाथ शाह की पुण्यतिथि 18 सितंबर बलिदान दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ मेधावी छात्रों का सम्मान किया जायेगा। इसी क्रम में 25 सितंबर से 25 अक्टूबर तक गांव-गांव में हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत आदिवासी कल्याण के लिए मध्यप्रदेश में किए गए कार्यो के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रदर्शन करेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment