सहकारिता प्रकोष्ठ अगस्त माह में सभी जिलों में जिला सम्मेलन आयोजित करेगा: जैन


खबरनेशन/Khabarnation
                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नेमीचन्द जैन ने बताया कि प्रकोष्ठ के सभी 56 जिलों में जिला बैठकों में जिला सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। अगले माह सभी जिलों में सहकारिता के सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे। अगस्त माह में जिला सम्मेलन संपन्न होने के बाद सिंतबर से प्रकोष्ठ द्वारा केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा के क्षेत्र के सहकारी सम्मेलन आयोजित करेगा। बैंक शाखा स्तरीय सम्मेलन के बाद सोसायटी के स्तर पर भी सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे।

                 जैन ने बताया कि सहकारिता प्रकोष्ठ का उद्देश्य साख से उत्पादन को जोडना है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, उपभोक्ता को सहकारिता के अंचल में लाकर पूंजी को उत्पादनशील बनाना और साख को उत्पादन से जोड़ना है। सहकारिता की सफलता साधन विहीन जन को सहकारिता के अंचल में लाकर बिचैलियों और साहूकारों के चंगुल से मुक्ति दिलाना है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment