उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन रविवार को इंदौर में

उपराष्ट्रपति जी की अगवानी एवं विदाई के लिये मंत्री श्री सिलावट मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामांकित

Khabar Nation

इन्दौर

उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन रविवार 21 दिसम्बर को दोपहर 2:20 बजे इंदौर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2:50 बजे धीरूभाई अम्बानी ऑडिटोरियम डेली कॉलेज में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे शाम 4:15 बजे देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

                राज्य शासन द्वारा उप राष्ट्रपति जी की अगवानी, विदाई एवं सत्कार के लिये प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट को मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामांकित किया गया है।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment