जनजागरण अभियान को लेकर पार्टी की बैठक 26 को भोपाल में
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के 1 जनवरी से शुरू होने वाले जनजागरण अभियान की तैयारियों को लेकर 26 दिसंबर को एक वृहद बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित की जाएगी।
पार्टी के जनजागरण अभियान के संबंध में आयोजित की जा रही बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी, सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में प्रदेश में निवासरत राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारी, प्रवक्ता, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश में निवासरत राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रकोष्ठ, विभाग, प्रकल्प के प्रदेश संयोजक तथा संभागीय संगठन मंत्री उपस्थित रहेंगे।