कुसुम-सी परियोजना के 7 विकासकों को 82.9 मेगावॉट के एलओए वितरित

विश्व की सबसे बड़ी ओंकारेश्वर फ्लोटिंग परियोजना के लिये 217.14 करोड़ का ऋण अनुबंध

भोपाल : मंगलवार, सितम्बर 26, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

विश्व के सबसे बडे ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट में विद्युत ग्रिड संयोजन के लिये आवश्यक सब स्टेशन निर्माण के लिए आज यहां आरईसी लिमिटेड और रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड के मध्य 217 करोड़ 14 लाख का ऋण अनुबंध निष्पादित किया गया।

अध्यक्ष श्री गिर्राज दण्डोतिया और प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम श्री कर्मवीर शर्मा की उपस्थिति में रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड की ओर से परियोजना प्रभारी श्री अवनीश शुक्ला और आरईसी की ओर से श्री प्रदीप ने हस्ताक्षर किए। यह ऋण स्वदेशी संस्थान से होने के कारण आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी प्राप्त कराने में सहायक होगा। रीवा अल्ट्रा मेगा कंपनी द्वारा प्रदेश में अब तक एक हजार मेगावॉट के सौर पार्क और परियोजनाएं सफलतापूर्वक क्रियान्वित की जा रही हैं।

ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिर्राज दण्डोतिया ने आज कुसुम-सी परियोजना में 82.9 मेगावॉट की 14 परियोजनाओं के 7 विकासकों को लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) का वितरण किया। किसानों को पर्याप्त मात्रा में विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थापित कुसुम-सी परियोजना में रायसेन जिले की 26 मेगावॉट की 4 परियोजनाओं के लिये पुरूषोत्तम प्रोफाइल प्राइवेट लि. को, शाजापुर जिले की 14.4 मेगावॉट की 2 परियोजना के लिये भैरव एम्ब्रो डिजाइन, 14.6 मेगावॉट की 3 परियाजना के लिए रिनी पॉवर 6.3 मेगावॉट की 2 परियाजना के लिए सचिन बंसल कान्ट्रेक्टर, 8 मेगावॉट की एक परियोजना के लिए रिद्धि-सिद्धि इलेक्ट्रीकल इंजीनियर और 5.7 मेगावॉट की एक परियाजना के लिए एसके इलेक्ट्रीकल्स तथा बुरहानपुर जिले 7.9 मेगावॉट की झम्ब ट्रेडिंग कंपनी को लेटर ऑफ अवार्ड दिया गया।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment