कांग्रेस की वन अधिकार यात्रा का आज चिंतरंगी में हुआ समापन

15 दिन चली यात्रा में मिला आदिवासी भाईयों सहित भारी जन समर्थन

यात्रा के दौरान आदिवासी वर्ग को उनके अधिकारों के लिए किया जागरूककांग्रेस की जनहितेषी नीतियों बताया और भाजपा की वादाखिलाफी को किया उजागर: डॉ. एस.पी.एस. तिवारी

भोपाल, सितम्बर, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर मध्य प्रदेश कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. एसपीएस तिवारी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के संयोजन तथा जुन्नारदेव विधानसभा के विधायक सुनील उईक के समन्वय, यात्रा के संयोजक एड. आसिफ इकबाल के नेतृत्व में शिक्षक दिवस के दिन 5 सितंबर को श्री कमलनाथ जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर छिंदवाड़ा से प्रारंभ हुई कांग्रेस की वन अधिकार यात्रा का आज 19 सितम्बर को सतना के चित्रकूट में मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष  अजयसिंह राहुल भैया की उपस्थिति में समापन हुआ। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में 15 दिन चली यह यात्रा सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सीधी, सिंगरौली, रीवा, और सतना सहित 15 जिलों की 36 विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान प्रदेश स्तरीय एवं स्थानीय कई वरिष्ठ नेता शामिल हुये। यात्रा के आयोजन एवं मप्र कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. एसपीएस तिवारी ने कहा कि एक रथ के रूप में निकाली गई यात्रा के दौरान आदिवासी वर्ग और जनता का भारी जनसमर्थन मिला। यात्रा में कांग्रेस के प्रति लोगों का काफी उत्साह और भाजपा के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। यात्रा में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री हमेशा शामिल रहे और यात्रा जहां भी पहुंची वहां बड़ा समूह एकत्र हुआ और जगह-जगह जनसभाएं आयोजित कर 15 महीने की कमलनाथ जी की सरकार के कार्यों, आगामी चुनाव के लिए उनके द्वारा दिये गये वचनों के लिए लोगों को जागृत किया गया, वन क्षेत्र के निवासियों के हित में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों से आदिवासी वर्ग के लोगों को उनके हितों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं 18 साल की शिवराज सरकार में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार, महिला अत्याचर, दलित एवं आदिवासी वर्ग पर अत्याचार, बेरोजगारी, महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को घेर आदिवासी वर्ग के बीच भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और वादाखिलाफी को उजागर किया गया।  
यात्रा में अभा कांग्रेस के सचिव संजय कपूर, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, कमलेश्वर पटेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, महापौर विक्रम अहाके, विभिन्न क्षेत्रों के विधायकगण महापौर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, सज्जन सिंह तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी गण वन पर्यावरण प्रकोष्ठ के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण आदि जगह-जगह पर उपस्थित रहे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment