माँ नर्मदा की आरती कर 1100 पौधे लगाएंगे युवा मोर्चा कार्यकर्ता
खबर नेशन / Khabar Nation
11 से 17 सितम्बर तक लगेंगे 25 लाख पौधे
नर्मदापुरम में रविवार को सभी प्रदेश पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
भोपाल: भारतीय जनता युवा मोर्चा के ’हरा-भरा मध्यप्रदेश’ अभियान के अंतर्गत रविवार को प्रातः 11 बजे नर्मदापुरम से प्रथम चरण की शुरुआत होगी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि अभियान का प्रथम चरण 11 से शुरू होगा जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रथम चरण में 25 लाख पौधे रोपने के संकल्प को पूरा करेंगे।
वैभव पवार ने कहा कि युवा मोर्चा ने जन-जन को इस अभियान से जोड़ने के लिए और 75 लाख पौधे रोपने के संकल्प को पूरा करने के लिए तैयारी पूर्ण कर ली है। प्रथम चरण का शुभारंभ रविवार को नर्मदापुरम में माँ नर्मदा की आरती व 1100 पौधे रोपकर करेंगे। इस दौरान युवा मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, अभियान संचालन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।
तीन चरणों में होगा पौधारोपण
पहला चरण 11 से 17 सितंबर तक चलेगा। प्रथम चरण का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर वृहद पौधारोपण के साथ होगा।
द्वितीय चरण 18 से 25 सितंबर तक चलेगा। द्वितीय चरण का समापन पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर वृहद पौधारोपण के साथ होगा।
तृतीय चरण 26 से 2 अक्टूबर तक चलेगा। तृतीय चरण और इस अभियान का समापन 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर वृहद पौधारोपण के साथ होगा।
अभियान से ऐसे जुड़ें
इस अभियान से जुड़ने के लिए लोग www-mpbjym-org वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर सकते हैं। इसके अलावा 9111003009 पर मिस्ड कॉल या व्हाट्सएप पर मैसेज कर अपना पंजीयन कर सकते हैं।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999