भाजपा कार्यालय पर दीपावली के उपलक्ष में पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न हुई माता लक्ष्मी की पूजा

खबर नेशन / Khabar Nation

हम सभी ज्योतिर्मय होकर सबको साथ में लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक के जीवन में नई आशाओं और उत्साह का संचार करें- गौरव रणदिवे
इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि दीपावली के अवसर पर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की।
गौरव रणदिवे ने दीपावली के अवसर पर नगरवासियों के लिए मंगल कामनाएं करते हुए कहा कि हम प्रफुल्लित होकर दूसरों के जीवन में आशाएं जगायें, इस मायने में ही दीपावली आत्म साक्षात्कार का पर्व है। दीया जलता है आलोक बिखेरता है लेकिन वही दीपक जब समूह में कतारबद्ध होकर सामूहिक रूप में दूसरों के साथ जलता है, तो उसकी आभा अपने आसपास के पूरे परिवेश को आलोकित कर देती है। इस तरह दीपावली पर्व मिलजुलकर विकास करने और सभी के जीवन को सुखमय बनाने का संदेश देता है।
इस अवसर पर गौरव रणदिवे ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों के सुखी जीवन, समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर हम सभी ज्योतिर्मय होकर, सबको साथ में लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक के जीवन में नई आशाओं और उत्साह का संचार करें, दीप पर्व यही संदेश देता है।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, सुश्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवनी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इ.वि.प्रा अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, प्रमोद टण्डन, महामंत्री सुधीर कोल्हे, सविता अखण्ड, कोषाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, घनश्याम शेर, ज्योति तोमर, ललित पोरवाल, चन्दू माखीजा, पदमा भोजे, मुकेश मंगल, कार्यालय मंत्री ऋषिसिंह खनूजा, नितीन पाण्डे, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, नितीन द्विवेदी, अतुल बनवड़ीकर, राजू चौहान, अनिता व्यास, निरंजनसिंह चौहान, संध्या यादव, ज्योति पंडित,युवराज दुबे, कपिल शर्मा, अमित रघुवंशी, सचिन जेसवानी, एन.एल. शर्मा, कमल बाघेला, कंचन गिदवानी, मनीष बजाज, रत्नेश बागड़ी, मनोज मिश्रा, मनीष शर्मा, मामा, राजीव जैन, अनिल शर्मा, वृन्दा गौड़ सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

लिखें और कमाएं                                                                           
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment