इमरान ने जीता सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वॉइस ऑफ सेंट्रल इंडिया’

 

ठंडी हवा के झोंकों के बीच बिखरी सुरों की गर्माहट
Khabar Nation / खबर नेशन 
इंदौर। ठंडी हवा के झोंकों के सुर साधकों का जोश माहौल में गर्माहट पैदा कर रहा था। ऐसे उत्साह व रोमांच से भरपूर मंज़र के बीच सुरों की महफिल सजी तो मानों पूरा शहर ही संगीतमय हो गया। मौका था शहर की सांस्कृतिक संस्था स्वर श्रुति और बॉलिबुल्स एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित द वॉइस ऑफ सेंट्रल इंडिया के ग्रेंड फिनाले का। जिसको जज करने के लिए देश के मशहूर प्लेबैक सिंगर हेमा सरदेसाई और द वॉइस ऑफ इंडिया की फाइनलिस्ट सिमरन चौधरी की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा के साथ प्रतिभागियों की खूब हौसला अफजाई भी की। द वॉइस ऑफ सेंट्रल इंडिया में उम्दा गायिकी की तलाश के लिए इसमें राउंड-दर राउंड प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी व महफ़िल को यादगार बना दिया।
सुर-लय और ताल की इस त्रिवेणी के बीच प्रतिभागियों की प्रत्येक प्रस्तुति पर रेसकोर्स रोड़ स्थित लाभ मंडपम का आडिटोरियम तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंजता रहा। गायकों की प्रस्तुति का एलईडी पर सीधा प्रसारण जहां श्रोताओं को रोमांचित कर रहा था, वहीं संगीत क़द्रदानों ने इसका सुर से सुर मिलाकर खूब लुत्फ उठाया। सुबह के वक़्त सेमीफाइनल से देर रात फाइनल तक चली इस गीत-सगीत की महफिल में चुनिंदा  गायकों के द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी। इनमें चयनित गायक व गायिकाएं शामिल थीं। शुरुआत में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। अतिथियों द्वारा प्रायोजक अतिथियों को संस्था के संदीप कनोजिया,सुलभ खण्डेलवाल,महेंद्र व्यास,सुलभ खण्डेलवाल आदि ने स्मृति चिह्न भेंट किए।
 छाप तिलक सब छीनी...मोह से नैना मिलायके,फूल गेंदवा न मारो, हंगामा है क्यों बरपा, थोड़ी सी जो पी ली है,आजा तेनू अखिया,ओ धरती तरसे अम्बर बरसे की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।स्वर श्रुति के संदीप कनोजिया,बॉलीबुल्स एंटरटेनमेंट के सुलभ खंडेलवाल और गौरव खण्डेलवाल ने बताया पहले सेमीफाइनल  राउंड हुआ फिर 20 फाइनलिस्ट में से टॉप टेन फाइनलिस्ट चुने गए।जिसमें
अक्षिता चौहान,पूर्णिमा सोनी,कार्तिक व्यास,रुम्पा सिन्हा,ज्योति शर्मा,पूर्णक्षी
प्रज्ञा भटनागर,ऐशम खान,सना जैन,संकल्प यदुवंशी  ने शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। तीन महीनों की अथक मेहनत और लगन के साथ मध्य भारत का सबसे बड़ा सिंगर हंट द वॉइस ऑफ सेंट्रल इंडिया सम्पूर्ण हुआ। लाभमंडपम में आयोजित ग्रैंड फिनाले में प्लेबैक सिंगर हेमा सरदेसाई और सिमरन चौधरी के समक्ष 20 फाइनलिस्ट ने अपने सुरों का जलवा बिखेरा। निर्णायकों के लिए निर्णय लेना बहुत मुश्किल हुआ, क्योकि गायक गायिकाओं ने एक से बढ़कर एक अपनी प्रस्तुति दी।छिंदवाड़ा के मोहम्मद इरफान ने हेमा जी सहित पूरे हाल में मौजूद श्रोताओं की आंखों में आँसू ला दिए... जब उन्होंने अपने गुरु को याद करते हुए रुहदारी के साथ 'मौला मेरे लेले मेरी जान' को सुनाते हुए इस सरहद के नोजवानों को डेडिकेट कर दिया। आयोजक संदीप कनोजिया,अमन काज़ी और हेमा सरदेसाई सभी ने स्टेज पे जाकर इरफ़ान को गले लगा लिया और पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। इन्दौर की मानसी पांडेय ने द्वितीय स्थान पाया और भोपाल की दस साल की राधिका मिश्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वर श्रुति और बॉलीबुल्स के डायरेक्टर संदीप कनोजिया और सुलभ गौरव खंडेलवाल ने बताया कि विजेता को अपने स्टूडियो में खुद की कम्पोजीशन का गाना रिकॉर्ड किया जाएगा जिसका की ऑडियो और वीडियो भव्य पैमाने पर लॉन्च किया जाएगा। दूसरे और तीसरे विजेता को भी स्टूडियों में कवर सांग वीडियो के साथ बनाने का मौका दिया जाएगा।
सभी सेमीफाइनलिस्ट और टॉप 10 को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट वितरित किये गए। कार्यक्रम का संचालन मुंबई की एंकर सना वर्मा ने बहुत खूबसूरती से किया।प्रतिभागियों ने भी इस आयोजन की तारीफ की और कहा गायिकी के लिहाज से बहुत कुछ सीखने को मिला।

Share:


Related Articles


Leave a Comment