सिन्धी प्रतिभाओं की डाक सामग्री की जानकारी देती है पुस्तक सिन्ध डाक जो सिलसिलो


गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया पुस्तक का विमोचन

खबर नेशन / Khabar Nation 
भोपाल। सिन्धी प्रतिभाओं और सिन्धी संस्कृति की जानकारी देते पुस्तक ‘सिन्ध डाक जो सिलसिलो’ का विमोचन गृहमंत्री डॉ‍. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। सिन्धी साहित्यकार अशोक छाबड़िया ने इस पुस्तक को लिखने में 4 दशक की लंबी मेहनत की है। उन्होंने बताया कि बहुत धैर्य और शांति के साथ वे इस पुस्तक को लिखने के लिए कार्य करते रहे। आखिरकार 2022 में यह किताब प्रकाशित होकर आप सबके सामने है। इस पुस्तक में छाबड़िया ने भगवान झूलेलाल साईं, सिंधी समाज के स्वतंत्रता सेनानियों, धर्मगुरुओं, राजनेताओं, सिंधी संस्कृति, त्योहार, सिंधु घाटी सभ्यता, मोहनजोदड़ो सभ्यता सहित सिंधी समाज की प्रमुख घटनाओं पर आधारित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डाक टिकटों की जानकारी और उससे जुड़े लोगों और घटनाओं की जानकारी दी है। पुस्तक सिंधी देवनागरी भाषा में लिखी गई है। छाबड़िया ने कहा कि उन्होंने लंबी मेहनत के बाद गागर में सागर भरने का प्रयास किया है।
पुस्तक में साधु वासवानी, हेमू कालानी, जयराम दास दौलत राम आचार्य कृपलानी, दादा लेखराज मल, सिंधु दर्शन, संत कंवरराम, संत शादाराम साहिब, द सिंध हॉर्स, कजूर पत्ता सिंध, दादी जानकी, भारतीय सिंधी फैशन और संत हिरदाराम पर विस्तार से जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान, फ्रांस, जापान, कोरिया, माली और ओमान में मोहनजोदड़ो पर जारी डाक टिकटों पर भी जानकारी इस पुस्तक में दी है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment