भाजपा कार्यालय पर महा आरती के पश्चात विघ्नहर्ता श्री गणेश निकले विसर्जन के लिए

खबर नेशन / Khabar Nation
गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ- गौरव रणदिवे
इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक 10 दिवसीय गणेश उत्सव जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रतिदिन अलग-अलग विधानसभाओं एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने आरती कर प्रसाद वितरण किया।
आज अनंत चतुर्दशी के उपलक्ष में कार्यालय पर महा आरती का आयोजन किया गया उसके पश्चात ढोल  की थाप पर नाचते हुए गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ का उद्घोष लगाते हुए धूमधाम से कार्यकर्ताओं द्वारा प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि ,नगर पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, नगर उपाध्यक्ष एकलव्यसिंह गौड, मुकेश मंगल, पदमा भोजे, गायत्री गोगडे, अनिता व्यास, ज्योति पंडित, नितीन पाण्डे, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, ज्योति तोमर, जवाहर मंगवानी, राजेश उदावत, दिलीप शर्मा, रामदास गर्ग, पप्पू ठाकुर, संजय कटारिया, देवकीनंदन तिवारी, रघु यादव, अनिल शर्मा, रत्नेश बागड़ी, मनोज पाल, अजय अग्निहोत्री, संजय जारोलिया, मानसिंह यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment