मखमली आवाज़ से रोशन हुई शब- ए-,मालवा
खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर। शब-ए-मालवा की सर्द गुलाबी रात में सिमरन चौधरी की मखमली आवाज का जादू ऐसा चला कि इंदौर के संगीत प्रेमी देर रात तक झूमते रहे । रेसकोर्स रोड़ स्थित लाभ मंडपम पर संगीत संस्था स्वर श्रुति और बॉलीबुल्स एंटरटेनमेंट की संयुक्त मेज़बानी पाखी पाखी परदेसी की हसीन शाम का आगाज सिमरन चौधरी ने करते हुए कहा उन्होंने कहा कि जो गाना रूहदारी वाला होता है, जो गाना रूह को छूता है,जो म्यूजिक रूह में उतर जाए, वही म्यूजिक अच्छा है।सिमरन ने लाइव कन्सर्ट की शुरुआत अपनी मदहोश करने वाली आवाज़ में पिया तू अब तो आजा से किया तो दर्शक खुद को नहीं रोक पाए। वन्स मोर, वन्स मोर के नारे लगाते रहे। इसके बाद सिमरन ने दम मारो दम, दुनिया में लोगों को, लैला मैं लैला, प्यार में दिल सिमरन ने पिया तू अब तो, दम मारो दम, दुनिया में लोगों को, लैला मैं लैला, प्यार में दिल पे,हंगामा हो गया, ते मेरा दिल पे,हंगामा हो गया, ये मेरा दिल सुनाकर उम्दा गायिकी से रूबरू करवाया। बीती शाम उम्दा सुर व गायिकी के लिए याद की जाएगी। महफिल की शमां थमने का नाम नहीं ले रही थी
हर दिल अजीज सिमरन ने संदीप कनोजिया के साथ तुमसे मिलना बातें करना ‘ सुनाया, तो हॉल में आए युवा दिल इमोशनल हो गए , इसके बाद बेहतरीन गानों ने सबका दिल जीत लिया। गौरव शर्मा ने ऐसे न तुम मुझे देखो सुनाकर और थोड़ी सी जो पी ली है सुनाकर खूब समां बांधा। वॉइस ऑफ सेंट्रल इंडिया के ग्रेंड फिनाले की पूर्व संध्या पर आयोजित महफ़िल में हेमा सरदेसाई और सिमरन चौधरी का स्वागत आयोजक संदीप कनोजिया,सुलभ खण्डेलवाल और गौरव खण्डेलवाल ने किया।वर्ष 2019 की विदाई और नए साल का ख़ैर मकदम (स्वागत) शहर में सुरीले अंदाज़ से हुआ। मुम्बई के गीतकार संगीतकार अभिषेक त्रिपाठी ने नव वर्ष के आगमन को और मधुर बनाने के लिए शहर के टेलेंटेड गायक संदीप कनोजिया और शैलेन्द्र पटेल के साथ एक म्यूज़िक एल्बम” ख़्वाब” बनाया है। जिसे प्लेबैक सिंगर हेमा सरदेसाई के हाथो लांच भी किया गया।आज 29 दिसम्बर को द वॉइस ऑफ सेंट्रल इंडिया का ग्रेंड फाइनल होगा। जिसमें हेमा सरदेसाई और सिमरन चौधरी प्रतिभागियों के हुनर परखेंगी गैरतलब रहे वॉइस ऑफ सेंट्रल इंडिया के ज़रिए मध्यभारत से उम्दा आवाज़ की तलाश के लिए लाभ मंडपम में सेमीफाइनल और फाइनल को लेकर सुर साधकों में ज़बरदस्त उत्साह है। खास बात ग्रेंड फिनाले को हेमा सरदेसाई और सिमरन चौधरी जज करेंगी। संदीप कनोजिया ने बताया कि उभरते फ़नकारों को एक बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध होने की राह भी आसान हो सकेगी।
ख्वाब एक ख्वाहिश एक जुनून
ख्वाब एक ख्वाहिश एक जुनून एल्बम में मेलोडी और शायरी से लबरेज 4 सांग्स है। जिसमें से 2 गाने संदीप कनोजिया ने गाए है और 2 गाने गायक शैलेन्द्र पटेल की आवाज़ है। कम्पोजिंग से लेकर रियाज़, रिकॉर्डिंग, वीडियो शूटिंग तक क़रीब 3 महीनों के वक्त लगा है। एल्बम का वीडियो शूट लोनावला, खंडाला,और इन्दौर के आसपास 100 km के दायरे में सुंदर जगहों पर किया गया है। संदीप कनोजिया ने बताया
आज के संगीत के दौर में जहाँ या तो पुराने गाने रिमिक्स किये जा रहे है और युवाओं को ध्यान में रखकर गीत बन रहे है। हर उम्र के लोगो को जो गीत पसंद आएँ और सभी इन गीतों को गुनगुना सके,ऐसा ही एक कोशिश इस एलबम में की गई है।