सांस्कृतिक आयोजन के साथ मनाया राटा दिवस

 

ऊर्जा सरंक्षण वर्ष के रूप में साल भर चलाएंगे जागरूकता कार्यक्रम
खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर। आबो हवा की बेहतरी के लिए तकनीक का सही इस्तेमाल करने पर ज़ोर देने के साथ रंगारंग माहौल में राटा दिवस मनाया गया। रेफ्रिजरेशन एंड एअरकंडीशन ट्रेडर्स एसोसिएशन इंदौर कमेटी द्वारा 71वां राटा दिवस मनाया गया। जिसमें तय किया गया कि ऊर्जा सरंक्षण वर्ष के रूप में साल भर जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे। राटा दिवस पर अध्यक्ष सुरेश चौहान ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल का लेखा जोखा, उपलब्धियों के बारे में बताया।उन्होंने आगामी वर्ष 2020-21 के कार्य की रूपरेखा से भी रूबरू करवाया। संदीप बेलसरे और मिलिंद इंगोले ने बताया राटा दिवस एयरकंडीशन और रेफ्रिजरेशन के तकनीशियन को ऊर्जा सरंक्षण से सम्बंधित जानकारी दी गयी। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मान से भी नवाजा गया। मुम्बई में आयोजित राटा राष्ट्रीय कमेटी के वार्षिक कार्यक्रम में लगातार दूसरी बार प 2019-20 के सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम तथा सर्वश्रेष्ठ परफारमिंग कमेटी की ट्रॉफी का प्रदर्शन किया गया। मितशुबीसी के सौरभ महाजन तथा सुप्रीमो के प्रतीक गुप्ता ने अपने उत्पादको के बारे मे बताया। उन्होंने सभी सदस्यों से कहा हमेशा सर्वश्रेष्ठ कार्य और परफॉमेंस का लक्ष्य लेकर कार्य करने से सफलता मिलती है। मनमोहन सिंह ऩे नये सदस्यों को प्रमाणपत्र दिये। राटा के सदस्य निशांत गुप्ता को सम्मानस्वरूप हितेन्द्र राय ने प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।अमित विजयवर्गीय ने तकनीक तम्बोला खेल कर तथा केक कटींग सेरेमनी मनीष टेकचंदानी द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का  बहुत अच्छा संचालन संदीप बेलसरे ने किया। कार्यक्रम के अंत मे मिलिंद इंगोले ने आभार माना।

Share:


Related Articles


Leave a Comment