बांगडू हास्य कवि सम्मेलन 9 मार्च को स्कॉउट ग्राउंड पर

इंदौर। रंगों के त्यौहार की आहट मिलते हैं कवि सम्मेलन का दौर शुरू हो जाता है। रंगों के जश्न पर मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ की मेजबानी में चिमनबाग स्थित स्कॉउट ग्राउंड पर 9 मार्च को शाम 7.30 बजे बांगडू हास्य कवि सम्मेलन होगा।जिसमें देशभर से कवि,शायर और कवयित्री विभिन्न रस की रचनाएं सुनाएंगे। मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष समीर पाठक और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण धनोतिया ने बताया कि इस मौके पर पत्रकार अतुल पाठक की याद में 5 पत्रकारों और 5 समाजसेवियों को स्व.अतुल पाठक स्मृति अवार्ड से नवाजा जाएगा। कवि सम्मेलन में मांडव से हास्य रस के कवि धीरज शर्मा,राजस्थान से गीतकार नरेंद्र पाल जैन,मेरठ से श्रंगार रस की शुभम त्यागी,  उज्जैन से श्रंगार रस की शायरा शबाना शबनम, सिवनी से हास्य रस के मुकेश मनमौजी, इंदौर से शायर शरीफ कैफ, ओज रस के मुकेश मोलवा,राजगढ़ से अंशुल व्यास,इंदौर से वीर रस के हिमांशु भावसार की रचनाएं सुनने को मिलेंगी।डूंगरपुर राजस्थान के विपुल विद्रोही संचालन की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment