प्रीतमलाल दुआ सभागृह पर कल सजेगी सिंधी गीतों की रंगारंग महफ़िल

इंदौर। शहर के प्रीतमलाल दुआ सभागृह पर कल रविवार को दोपहर 1 से 2.30 बजे तक सिंधी गीतों की महफ़िल सजेगी।मध्यप्रदेश सिंधी अकादमी(भोपाल), सिंधी सूरमियूं इंदौर,सिंधु परिषद इंदौर की मेजबानी में किअं रीझायाँ तोखे किअं परचायाँ     शीर्षक से कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रसिद्ध साहित्यकार,कवि और लेखक "दादा कृष्ण खटवानी" की स्मृति मैं सिंधी लोक गीतों की रंगारंग महफ़िल सजेगी।मुख्य स्वर सरला मेघानी,सतीश केसवानी और निशा चेलानी के रहेंगे। कार्यक्रम के संचालन की ज़िम्मेदारी चुन्नीलाल वाधवानी संभालेंगे।यह जानकारी संस्था सचिव राम मेघानी ने  बताया कि बतौर ख़ास मेहमान समाजसेवी अमरलाल गोपालाणी, ईश्वरलाल झामनानी, नरेश कुमार गिदवानी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।  संगीत सुमित शर्मा एवं साथियों का रहेगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment