भगवान धन्वंतरि की जयंती धनतेरस पर मध्य प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में होगी पूजा-अर्चना

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल: मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में MBBS पाठ्यक्रम की हिन्दी में शुरुआत के बाद अब एक और नई पहल की घोषणा की है, अब भगवान धन्वंतरि की जयंती धनतेरस पर मध्य प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की जाएगी। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि धनतेरस पर मेडिकल कालेजों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मेडिकल छात्र, डॉक्टर और अस्पताल में मरीजों के परिजन सहित सभी मिलकर भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना करेंगे|

श्री सारंग ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य मध्यप्रदेश को स्वस्थ मध्यप्रदेश बनाना है| हर साल मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा यह सुनिश्चित किया जाएगा| गौरतलब है कि 22 अक्टूबर को धनतेरस है| चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग स्वयं भोपाल और इंदौर के मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ज्ञात हो कि भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद जगत के प्रणेता तथा वैद्यक शास्त्र के देवता माने जाते हैं। भारतीय पौराणिक दृष्टि से धनतेरस को स्वास्थ्य के देवता का दिवस माना जाता है। भगवान धन्वंतरि आरोग्य, सेहत, आयु और तेज के आराध्य देवता हैं। भगवान धन्वंतरि से आज के दिन प्रार्थना की जाती है कि वे समस्त जगत को निरोग कर मानव समाज को दीर्घायुष्य प्रदान करें।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment