प्राचीन मंदिर को कहीं और शिफ्ट नहीं होने देंगे : विकास विरानी
भोपाल। शाहपुरा में कई वर्षों से स्थापित क्षेत्रपाल महाराज के प्राचीन मंदिर को तोड़ दिया गया था। पिछले दिनों इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना भी दिया था। उसके बाद जिला प्रशासन ने आज शनिवार को मंदिर को पुनः स्थापित करने के लिए शाहपुरा थाने में बैठक आयोजित की गयी। जिला प्रशासन द्वारा मंदिर को कहीं और स्थापित करने पर विचार करने को कहा तो गांव के आम नागरिकों और भाजपा द्वारा यह विचार नहीं माना गया। जिसके कारण आगामी बैठक पुनः जल्दी ही होगी।
बैठक में जिलाध्यक्ष श्री विकास विरानी, संयुक्त कलेक्टर श्री राजेश श्रीवास्तव, एडीएम श्री राजेश गुप्ता, एसएसपी श्री संजय साहू, नगर निगम एडिशनल कमिश्नर श्री कमल सोलंकी, एसडीओपी श्री अनिल त्रिपाठी, टीआई श्री चंद्रकांत पटेल, शाहपुरा गांव के निवासी श्री कालूराम यादव, श्री कमल सिंह यादव, श्री गंगाराम यादव, श्री पप्पू यादव, श्री मनोहर यादव, श्री गोरेलाल पाल, श्री प्रहलाद पटेल, श्री नितिन यादव, श्री सुधीर जाचक, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री शिवनारायण शर्मा, श्री मुकुल लोखंडे, श्री उत्कर्ष नायक, श्री राज पाटीदार, श्री अभिषेक पुरोहित, श्री अरविंद वर्मा, श्री नितिन मालवीय, श्री प्रतुल दीक्षित, श्री मोहित सिंह राजपूत सहित जिला पदाधिकारी व बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।