गांधी संकल्प यात्रा में जताई पर्यावरण की चिंता

 

खबर नेशन / Khabar Nation

 

इंदौर। गांधी संकल्प यात्रा में पर्यावरण की चिंता ज़ाहिर की गई। यात्रा में शामिल लोगों ने आमजनता से सिंगल यूज़ प्लास्टिक उपयोग नहीं करने और हरियाली को बचाने, पेड़-पौधे लगाने और स्वच्छता बनाये रखने का आह्वान किया गया। ये नज़ारा बम्बई बाजार में गांधी संकल्प यात्रा के दौरान देखने को मिला। वार्ड संयोजक हाजी हमीद नियारगर ने बताया कि गांधी संकल्प यात्रा में समाज के अस्तित्व के लिए पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 महाराणा प्रताप मंडल के वार्ड 68 में गांधी संकल्प यात्रा महापौर और क्षेत्रीय विधायक  श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह  गौड़ के नेतृत्व में निकाली गयी। उदापुरा से संकल्प यात्रा  का शुभारंभ किया गया। यात्रा वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में होती हुई बम्बई बाजार पहुंची और उसका वहां पर समापन हुआ। गांधी संकल्प यात्रा में  क्षेत्रीय लोगों को सिंगल यूज  प्लास्टिक उपयोग नहीं करने करने, अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने, वार्ड में स्वच्छता बनाए रखने  के लिए जनजागरूकता फैलाई गई। संकल्प यात्रा में मुख्य रूप से महाराणा प्रताप मंडल के अध्यक्ष प्रीतम लूथरा, क्षेत्र क्रमांक 4 के गांधी संकल्प यात्रा के प्रभारी वीरेंद्र सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष मंजूर अहमद, मंडल महामंत्री प्रकाश सोनी, वार्ड संयोजक हाजी हमीद नियारगर,  करबला कमेटी के अध्यक्ष फारुक राईन, साजिद रॉयल, अलानूर पहलवान,  सचिन हेमंत, नौशाद पाटिल, अज़हर नियारगर, आबिद रंगरेज, राजेश मदनपुरिया, शाकिर मुन्ना, मयूर सोनी, जीतू कसेरा, दीपक सोनी, वीरेंद्र भामा, जाकिर मुन्ना,  मजहर नियारगर, आरिफ मुल्तानी एजाज टापिया, गोलू शेख आदि क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment