राहत काज़मी की पेंटिंग्स मुम्बई के फॉएड इवेंट में प्रदर्शित होंगी

 

खबर नेशन / Khabar Nation

इंदौर । शहर की कलाकार राहत काज़मी की पेंटिंग्स मुंबई के फॉएड (FOAID) इवेंट में प्रदर्शित होंगी । इस इवेंट का ये 2019 छठवां साल  है। जिसमे देशभर के विभिन्न शहरों के 4000 से ज़्यादा आर्किटेक्ट्स एवं इंटीरियर डेकोरेटर्स कांफ्रेंस में शिरकत करेंगे।  इस इवेंट में देश एवं विदेश के 100 से ज़्यादा मशहूर आर्किटेक्ट्स नई एवं आने वाली तकनीकों से भी रूबरू करवाएंगे। फॉएड इवेंट मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 29-30 नवम्बर को होगा।

राहत एब्स्ट्रैक्ट शैली में पेंटिंग्स बनाती है।  इस एग्जीबिशन में राहत की 25 पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएंगी। इससे पहले राहत की पेंटिंग्स देश की प्रख्यात जहांगीर आर्ट गैलरी एवं मुंबई आर्ट एग्जीबिशन में भी प्रदर्शित हो चुकी हैं। उनकी पेंटिंग्स को बॉलीवुड के कलाकारों ने भी काफी सराहा है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment