दिव्यांग बच्चों ने भी किया आकर्षक गरबा रास
खबर नेशन / Khabar Nation

इंदौर: शहर माता रानी की आराधना में लीन है। जगह-जगह गरबों के भव्य आयोजन हो रहे हैं। लेकिन विजयनगर में सबसे अलग अंदाज के साथ मां की भक्ति करते बच्चे देखे गए। अनुभूति विज़न सेवा संस्थान
विजय नगर स्थित बहुदिव्यांग बच्चों के द्वारा मां की अराधना कर गरबा किया गया,जिसमे मंद बुद्धि, दृष्टिहीन बालक और बालिकाओं द्वारा पखिंडा ओ पंखिड़ा व सुंदर सुंदर भजनो पर सुंदर प्रस्तुति दी गई। इन बच्चों के द्वारा किया गया गरबा देखकर ऐसा लगा ही नहीं की ये बच्चे कोई बहुदिव्यांग बच्चे हैं ।गरबा पांडाल में विशेष रूप से रेणु उपाध्याय, सरोज बादल, हेमलता लोनसरे, संस्था सचिव चंचल सलारिया लता बरुआ व प्रियंका महाडिक उपस्थित थे। दिव्यांग बच्चे भी शामिल हुए।उनकी प्रस्तुति देखकर हर कोई अचंभित रह गया। उनकी प्रस्तुति सबसे अलग थी।गणमान्यजनों ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999