मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्गा नवमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएँ

खबर नेशन / Khabar Nation     

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्गा नवमी पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मातारानी से नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। मातारानी के आशीर्वाद से प्रदेश उन्नति के मार्ग पर तेजी से बढ़े। आज सभी प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्या-पूजन के बाद अपने संदेश में कहा कि महानवमी के दिन आज अद्भुत आनंद के साथ पूजा-अर्चना हुई है। नौ दिनों तक माँ के भक्तों ने दिन-रात माँ की सेवा की है। आज दुर्गा नवमी पर कन्या-भोज हो रहे हैं। माँ के चरणों में एक ही प्रार्थना है कि वे जनता पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें और सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment